{"_id":"5f78b97d8ebc3e9b7a5bf027","slug":"the-seventh-economic-census-starts-in-dhampur-dhampur-news-mrt5043557130","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर में सातवीं आर्थिक गणना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर में सातवीं आर्थिक गणना शुरू
विज्ञापन
धामपुर में सातवीं आर्थिक गणना शुरू
धामपुर। नगर पालिका में जल्द ही सातवीं आर्थिक गणना का कार्य शुरू होगा। शनिवार को प्रगणकों ने नगर पालिका पहुंचकर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार से मिलकर आर्थिक गणना के बारे में बताया
प्रगणकों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर लोगों की आर्थिक गणना करेंगे। टीम लीडर नसीम अहमद ने बताया कि आर्थिक गणना के दौरान किसी भी व्यक्ति को अपना पैन नंबर और आधार नंबर नहीं बताना है। जो भी जानकारी प्रगणक चाहे। वह उपलब्ध करानी है। गणना में तीन प्रकार होंगे। आवासीय, आवासीय और कामर्शियल तथा कामर्शियल। पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रगणकों को पालिका के स्तर से सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिया है। अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि नगरपालिका का सहयोग रहेगा। इस दौरान बिजेंद्र, कीनू, संदीप, अलका, ज्योति चौहान, पवन, सुमित चौधरी, पुनीत, रवि, रूपचंद, सचिन, कुलवंत रहे।