फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The servants of the Sikh community reached the door of the victims

Bijnor News: जलीलपुर/चांदपुर - सिख समाज के सेवादार पहुंचे पीड़ितों के द्वार

Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The servants of the Sikh community reached the door of the victims
जलीलपुर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के भोजन के पैकेट तैयार करते मददगार।
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन के साथ सामाजिक संगठन भी आगे आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर। पिछले पांच दिनों से गंगा की बाढ़ से प्रभावित गांवों में लोग मुश्किल में फंसे हुए है। एक ओर प्रशासन अपने स्तर से बाढ़ पीडितों की मदद में लगा है, वहीं सिविल सोसाइटी के लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में लगे हैं। एक युवा व्यापारी के आगे बढ़ते ही कारवां बनता चला गया। व्यापारी और सिख समाज के सेवादार कई फीट बहते पानी की धार को पार कर पीड़ितों के द्वार पहुंच रहे हैं।
जलीलपुर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गावों में बाढ़ के चलते वहां के वासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम रितु रानी लगातार घूमकर राहत कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। वहीं सिविल सोसायटी के लोग पीड़ितों की मदद करने में पीछे नहीं हैं। उद्योग व्यापार मंडल शाखा जलीलपुर से जुड़े व्यापार व सिख समाज के जुड़े सेवादार सेवा कार्यों में लगे हैं। विपदा के समय सिख समाज के सेवा कार्यों में अक्सर लगे दिखाई देते हैं। ब्लाॅक जलीलपुर बाजार के युवा व्यापारी शानू अग्रवाल ने शुक्रवार को स्वयं के खर्च से 600 खाने के पैकेट, 600 पानी की बोतल, कुछ गैस सिलेंडर अन्य सामान अपने साथियों प्रदीप तोमर, तुषार कौशिक आदि के साथ बाढ़ प्रभावित गांव मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर में प्रभावित लोगों के घर पर जाकर दिया। उसके बाद सेवा करने वालों की संख्या बढ़ने लगी।
विज्ञापन

शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल जलीलपुर से जुड़े विपिन कुमार, कमल सैनी, शानू अग्रवाल, गौरव कुमार, अकरम खान,धर्मपाल सैनी, हिमाशुं , सुरेंद्र कुमार, आकाश कुमार आदि ने गांव जमालुदीनपुर व दत्तियाना मे 600 पैकेट खाने के ज़रूरत मंद लोगों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिख समाज पशुओं की भी कर रहा सेवा
बाढ़ प्रभावित गांवों में पशु पालक किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं का चारा है। सिख समाज के लोग बाढ़ प्रभावित परिवारों के घर कच्चा, पक्का खाना, दवाई, गैस सिलेंडर, दूध, बिस्किट, पानी आदि के साथ ही पशुओं के लिए चारा, खल चौकर आदि भी पहुंचा रहे हैं। सिख समाज के मनोरथ सिंह, जोगेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, दीदार सिंह, लखविंदर सिंह, पाल सिंह, साहब सिंह, रंजीत सिंह, आदि सेवा में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed