{"_id":"61ad0b93c1ef391dc860fa9b","slug":"the-sample-of-road-construction-material-has-not-reached-the-lab-bijnor-news-mrt567759222","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब नहीं पहुंचा है सड़क निर्माण सामग्री का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब नहीं पहुंचा है सड़क निर्माण सामग्री का नमूना
विज्ञापन

बिजनौर। नहर पटरी की सड़क से लिया गया निर्माण सामग्री का नमूना अभी प्रक्रियाओं में अटका हुआ है,। तीन बाद भी नमूना जांच कमेटी के पास ही रखा हुआ है। उधर, डीएम ने पत्र लिखकर सड़क निर्माण के इस मामले की जांच के लिए टेक्निकल ऑडिट कमेटी बनाने के लिए कहा है।
नहटौर शाखा नहर की पटरी पर बन रही सड़क में गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी और भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने धरना लगा दिया था। सदर विधायक उक्त सड़क का शुुुभारंभ करने के लिए पहुंची थीं। जिस पर डीएम ने कमेटी गठित करते हुए लोक निर्माण विभाग को जांच का जिम्मा सौंपा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण सामग्री का नमूना लिया गया था। जिसे मेरठ और लखनऊ लैब मेें भेजा जाना है। लेकिन तमाम प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने की वजह से यह अभी तक नहीं भेजा गया है। डीएम उमेश मिश्रा ने कमिश्नर को पत्र लिखा है, जिसमें सड़क के मामले में टेक्निकल ऑडिट कमेटी बनाने के लिए कहा गया है।