फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The salaries of secretaries are stuck due to the action plan of the Gram Panchayats.

Bijnor News: ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना के फेर में अटका सचिवों का वेतन

Mon, 14 Sep 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The salaries of secretaries are stuck due to the action plan of the Gram Panchayats.
बिजनौर। ग्राम पंचायतों की कार्य योजना के फेर में सचिवों का वेतन लटका हुआ है। दरअसल विभाग ने कार्य योजना बनाकर जमा करने में की जा रही देरी को लेकर वेतन रोक दिया था। मगर अब कार्ययोजना एक सप्ताह पहले जमा हो चुकी है मगर अभी तक सचिवों का अगस्त माह का वेतन नहीं आया है।
विज्ञापन


कार्यकाल पूरा होने के पर भी पंचायत चुनाव नहीं होने पर सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया है। प्रशासक बनने के बाद से विकास कार्य को लेकर अधिकारों में बदलाव किए गए हैं। ग्राम प्रधान के कार्यकाल तक गांव के विकास के प्रस्ताव और कार्ययोजना पर ब्लॉक स्तर पर ही मुहर लग जाती थी। मगर अब कार्य योजना को जिला स्तर पर स्वीकृति मिलनी है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों से कार्ययोजना मांगी गई थी। कार्ययोजना को डीपीआरओ ऑफिस में जमा करना था।
विज्ञापन

कुछ पंचायत सचिवों ने कार्ययोजना भेजने मे देरी की तो विभाग ने अगस्त माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए थे। एक सप्ताह पहले तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना डीपीआरओ कार्यालय पहुंच चुकी हैं, इसके बावजूद पंचायत के सचिवों को अगस्त माह का वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते उन सचिवों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जिन्हें कर्ज की ईएमआई, बच्चों की फीस और दवाइयों पर खर्च करना होता है। उधर नियमानुसार पांच सितंबर तक वेतन खातों में पहुंच जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ययोजना को लेकर वेतन में देरी हुई थी। अब सचिवों के वेतन के लिए चिट्ठी जारी कर दी गई है। जल्द ही वेतन पहुंच जाएगा, कुछ के खातों में चला भी गया होगा।....डा. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ बिजनौर

कार्य योजना देरी से जमा करने में वेतन रोका गया था, अब कार्ययोजना जमा होने के बाद सभी पंचायत सचिवों का वेतन जारी कर दिया गया है। जल्द ही खातों में पहुंच जाएगा। ....रचना गुप्ता, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed