{"_id":"65bbdf6d4f8b9a3212062309","slug":"the-ruling-partys-wow-on-the-budget-the-oppositions-aah-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-118490-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बजट पर सत्ता पक्ष की ‘वाह’ , विपक्ष की ‘आह’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बजट पर सत्ता पक्ष की ‘वाह’ , विपक्ष की ‘आह’
विज्ञापन
- सत्ता पक्ष ने बजट को बताया सर्वसमाज का है बजट
-विपक्षी नेताओं ने कहा चुनावी बजट, किसी के लिए खास नहीं
बिजनौर। केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट पेश कर दिया। इस पर सभी की अपनी अलग-अलग राय रही। जहां सत्ता पक्ष के नेता बजट को हर वर्ग के लिए खास बता रहे हैं, वहीं विपक्ष के नेता इसे चुनावी स्टंट बता रहे हैं। वहीं दिन के समय बजट देखने के लिए जहां व्यापारी टीवी के सामने बैठे नजर आए, वहीं बजट के जानकार इसकी समीक्षा करते दिखे। व्यापारी से लेकर कर्मचारी तक, गृहिणियों से लेकर उद्योग करने वाले तक अपने के लिए बजट में उम्मीद तलाशते दिखे। हर कोई अपने-अपने नजरिये से बजट की समीक्षा करता नजर आया।
यह बजट देश के भविष्य के निर्माण में मददगार साबित होगा। बजट में किसान, महिला, व्यापारी, युवा, गरीब सभी का ध्यान रखा गया है। बजट से किसान और मजबूत और सशक्त होंगे
-- -भूपेंद्र बॉबी, भाजपा जिलाध्यक्ष
-- -- --
यह बजट तो पूरी तरह से 2024 का चुनावी स्टंट है। इस बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं दिखा। वहीं रोजगार की बात भी नहीं की गई। केवल एक मुद्दा है चुनाव का। उसके अलावा न तो किसानों की बात हुई और उनकी फसल या गन्ने की बात भी नहीं हुई।
विज्ञापन
- अनिल यादव, सपा जिलाध्यक्ष
-- -- -- -- -
अंतरिम बजट भी किसानों, कर्मचारियों, युवाओं के खास नहीं है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए कुछ खास नहीं है। ये चुनावी बजट दिखाई दिया है। बजट में बड़ी बातें की गईं हैं, लेकिन सभी वर्गों के कुछ खास नहीं है।
-नागेंद्र पंवार, जिलाध्यक्ष रालोद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- बजट बिजन विहीन - ठाकुर आदित्य सिंह
कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के कोऑर्डिनेटर आदित्य सिंह ने कहा कि बजट के दो काम होते है। एक पिछले साल का ब्यौरा और दूसरे आने वाले साल के लिए विजन। लेकिन इस बजट में यह दोनों ही चीजें गायब है । केवल यह बजट जनता के लिए दिखावा मात्र है । इससे देश का भला होने वाला नहीं है।
बजट केवल मात्र छलावा-मूलचंद चौहान
प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान का कहना है कि बजट केवल छलावा मात्र है। इस बजट से देश की जनता का विकास निहित नहीं है। चुनावी स्टंट है । इससे जनता बजट पर मोहित होकर समर्थन दे सके।
-- बोले व्यापारी फोटो
सभी वर्गों का रखा ख्याल : प्रदीप गर्ग
नगीना के उद्यमी, व्यापारी प्रदीप गर्ग का कहना है कि बजट में सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा गया है। सरकार जीएसटी धारक व्यापारियों के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा लागू करें तो अच्छा रहेगा।
स्वागत योग्य बजट: अब्दुल कय्यूम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन का कहना है कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट में हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। बजट पूरी तरह स्वागत योग्य है।
-- -- -- --
कर्मचारी नेता बोले, उम्मीद पूरी नहीं हुई
-- -- --
अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि बजट को लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों में आर्थिक सामाजिक सुरक्षा को लेकर पेंशन काफी चर्चा थी, लेकिन बजट में पेंशन के मुद्दे को शामिल नहीं करने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को निराशा हैं। साथ ही आयकर स्लैब में कोई छूट नहीं मिलने से शिक्षक, कर्मचारियों को निराशा ही मिली है।
-- -- -- -- --