फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The ruckus of Tehsil uproar reached the collectorate, protest

Bijnor: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से किया गया धरना-प्रदर्शन, तहसील में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Fri, 18 Aug 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:03 AM IST
सार

Bijnor News : विहिप और बजरंगदल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
The ruckus of Tehsil uproar reached the collectorate, protest

विस्तार

बिजनौर में तहसील में हुए हंगामे की रार अब कलक्ट्रेट तक पहुंच चुकी है। कलक्ट्रेट में पहुंचकर बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विहिप और बजरंगदल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एक छात्रा के ईडब्लूएस प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर सदर तहसील में पांच हजार रुपये की डिमांड की गई थी, जिसका विरोध करने पर पदाधिकारियों के संग तहसील कर्मियों और तहसीलदार ने अभद्रता की। बता दें कि बुधवार को सदर तहसील में जमकर हंगामा हुआ था, तहसीलदार और बजरंग दल के पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक ही नहीं बल्कि गाली गलौज और धक्का मुक्की तक हुई।

विज्ञापन

बाद में पदाधिकारियों को पुलिस अपने संग थाने ले आई थी। इस प्रकरण से गुस्साए पदाधकारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार सदर को निलंबित करने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि तहसीलदार पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। आरोप लगाया कि तहसील में हुए प्रकरण के बाद उन्हें थाने ले जाया गया और पुलिस ने भी उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया। एक पुलिस अधिकारी पर भी इन्होंने अभद्रता का आरोप लगाया। कहा कि कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौधरी, प्रांत गोरक्षा अध्यक्ष अनिल गोयल, विभाग मंत्री मनोज शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष बिजनौर राजीव गुप्ता, विहिप जिलाध्यक्ष धामपुर अरुण चौधरी, जिला मंत्री अनिल चौधरी, सहमंत्री सौरभ मंत्री, विभाग संयोजक आशीष वालियान, आशीष चौधरी जिला संयोजक, जितेंद्र चौधरी, जिला सह संयोजक अरुण चौधरी, विभाग प्रचार प्रमुख सिंधुराज, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed