फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The roof of the house collapsed, grandparents including grandson injured

मकान की छत गिरी, पोते समेत दादा-दादी घायल

Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed, grandparents including grandson injured
नांगलसोती के गांव गौसपुर में गिरी मकान की छत। - फोटो : NAZIBABAD
मकान की छत गिरी, पोते समेत दादा-दादी घायल
विज्ञापन

नांगलसोती। गौसपुर में एक मकान की छत और दीवार गिरने से पोते समेत दादा-दादी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को चंदक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

नांगलसोती क्षेत्र के गांव गौसपुर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अचानक एक मकान की दीवार और छत गिर गई। मकान में सो रहे ग्रामीण अमर सिंह, उनकी पत्नी लाली देवी और उनके साथ सो रहा चार वर्षीय उनका पोता निखिल कुमार तीनों मलबे में दब गए, जबकि घटना से पूर्व उसी कमरे में सो रहा अमर सिंह का पुत्र बॉबी कुमार शौचालय जाने की वजह से बच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गोपीचंद, उमेश, लवली, जय सिंह, ओमपाल, कामेंद्र सिंह, कमलजीत, हरि देवराज सिंह ने मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को चंदक केेे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस मकान में यह घटना हुई है उस मकान का स्वामी पिछले 10 वर्षों से बिजनौर में रहता है। खाली मकान होने के कारण अमर सिंह का परिवार इसमें रह रहा था। उधर, हल्का लेखपाल रामानंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed