फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The robber who was the headache of the British and the messiah of the poor

डाकू जो अंग्रेजों के सिर का दर्द और गरीबों का था मसीहा

Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The robber who was the headache of the British and the messiah of the poor
डाकू जो अंग्रेजों के सिर का दर्द और गरीबों का था मसीहा
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। सात जुलाई 1924, यानी आज के ही दिन गरीबों के रॉबिन हुड और अंग्रेजों के लिए बड़ी मुसीबत बने सुल्ताना डाकू को फांसी दी गई थी। मुरादाबाद के हरथला गांव में जन्मे सुल्ताना ने 17 साल की उम्र में ही डकैतों का गिरोह बना लिया था। कहा जाता है कि उनका जन्म भातु जाति में हुआ था, शारीरिक कद भले ही बड़ा नहीं था, लेकिन अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले सुल्ताना डाकू की गूंज ब्रिटिश हुकूमत के उच्च स्तर तक थी। नजीबाबाद में नजीबुद्दोल्ला का किला, वर्तमान का राजा जी पार्क, कार्बेट पार्क उसके छिपने के ठिकाने रहे थे। थाना नांगल में आज भी उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा रिकॉर्ड के रूप में मौजूद है।
बिजनौर में सुल्ताना डाकू का नाम आता है तो जहन में नजीबाबाद के नजीबुद्दोल्ला के किले की तस्वीर सामने आने लगती है। यदि बात सुल्ताना की तस्वीर की करें तो लंबे समय से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जो तमाम माध्यमों से सुल्ताना डाकू के परिचय, सोशल मीडिया आदि पर उपलब्ध है। इसमें अंग्रेजी हुकूमत के समय के छह पुलिसकर्मियों के बीच में करीब पांच फीट लंबाई का सांवला व्यक्ति खड़ा है। इस तस्वीर को देखकर भले ही कोई विश्वास न करें कि जिसके नाम से उस समय के पूंजीपति, ब्रिटिश अफसर कांपते थे, वह ऐसा होगा। लेकिन यही सच्चाई थी। प्रसिद्ध शिकारी जिम कार्बेट ने अपनी किताब माय इंडिया में सुल्ताना को सुल्ताना इंडियाज रॉबिनहुड बताया है। उसमें जिक्र है कि सुल्ताना ने गरीबों को कभी नहीं लूटा, बल्कि अंग्रेजों से लूटे धन से गरीबों की मदद की थी। यही कारण था कि सुल्ताना को लेकर किसी ने मुखबिरी नहीं की थी। सुल्ताना पर कई फिल्में भी बनीं, जिनमें से एक में दारा सिंह ने सुल्ताना का रोल निभाया था। (संवाद)
विज्ञापन

सुल्ताना की डकैती का गवाह नांगल थाना
जिले के थाना नांगल में मुकदमा संख्या 25/1922, जी हां यह वहीं मुकदमा संख्या है, जिसमें सुल्ताना डाकू समेत 70-80 डकैतों के खिलाफ जालपुर गांव में शिब्बा सिंह के घर डकैती डालने का मुकदमा दर्ज है। इस डकैती में 17248 रुपये लूटे गए थे। धारा 397 में दर्ज यह मुकदमा फारसी भाषा में दर्ज हुआ था, जिसका बाद में उर्दू और हिंदी में अनुवाद किया गया। इस मुकदमे का हिंदी अनुवाद भी थाने में मौजूद हैं। थाने के रिकॉर्ड की बात करें तो इस मामले में कन्हैया, फूल सिंह, रामस्वरूप, छंगा आदि को डकैती के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया। मुकदमे में यह घटना 22 मई 1922 की रात की बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेडी यंग और जिम कार्बेट को सौंपा गया मिशन सुल्ताना
इतिहास के जानकार बताते हैं कि सुल्ताना डाकू से परेशान ब्रिटिश सरकार ने फ्रेडी यंग नाम के अफसर को मिशन सुल्ताना पर लगाया था। इसके बाद उनके इस मिशन में जिम कार्बेट भी जुड़ गए, जो एक प्रसिद्ध शिकारी, जंगल के जानकार भी थे। इस मिशन के तहत 14 दिसंबर 1923 को नजीबाबाद के जंगलों में सुल्ताना और उसके 15 साथी गिरफ्तार कर लिए गए। आगरा में दी गई फांसी सुल्ताना डाकू पर नैनीताल अदालत में मुकदमा चलाया गया। संक्षिप्त ट्रायल हुआ और सुल्ताना को फांसी की सजा और करीब 40 मददगारों को काला पानी की सजा दे दी गई। इसके बाद 7 जुलाई 1924 को आगरा जेल में सुल्ताना को फांसी पर लटका दिया गया। कहा जाता है कि पहले बिजनौर जेल में सुल्ताना को रखने की तैयारी की गई थी, जिसके लिए तन्हाई बैरक भी बनी, लेकिन किसी कारण सुल्ताना को यहां नहीं रखा गया। इसके बाद सुल्ताना पर कई किताब लिखी गईं। जैसे सुल्ताना डाकू द इंडियाज रोबिन हुड, कंफेशन ऑफ सुल्ताना डाकू आदि शामिल हैं। लखाराम शर्मा की सुल्ताना डाकू किताब के आधार पर जो नौटंकी बनी, वह लंबे समय तक चर्चित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed