फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road from Shivpuri to the council school is in bad condition, children walk through mud.

Bijnor News: शिवपुरी से परिषदीय स्कूल तक मार्ग बदहाल, कीचड़ से होकर जाते हैं बच्चे

Sun, 15 Feb 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The road from Shivpuri to the council school is in bad condition, children walk through mud.
अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में प्राथमिक स्कूल जाने वाला खस्ताहाल रास्ता। संवाद (मेरी आवाज सुनो की
अफजलगढ़। गांव शिवपुरी में परिषदीय विद्यालय को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है। वहीं मार्ग में पानी भरने से कीचड़ हो रहा है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्राम प्रधान तथा बीडीओ से मांग के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग निर्माण कराने की मांग की है
विज्ञापन


ग्रामीण राजेंद्र सिंह, हुकम सिंह, सोमवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, गौरव, अमिताभ आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संविलयन विद्यालय है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पढ़ते हैं। गांव से विद्यालय को जाने वाला मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इस पर पानी और कीचड़ भरा है। बच्चों को इसी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। पानी भरा होने से बच्चों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। वहीं, दुर्घटना का भी भय बना रहता है। मार्ग निर्माण होने से सैकड़ों बच्चों सहित ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गांव निवासी महेश सिंह का कहना है कि विद्यालय जाने वाले मार्ग पर में टूटा-फूटा खंड़जा हैं। उस पर पानी व कीचड़ भर जाता है। बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रमेश सिंह का कहना है कि मार्ग क्षतिग्रस्त तो है ही, दूसरी ओर तालाब भी है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी बाउंड्री भी नहीं है। मार्ग निर्माण न होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बेगराज सिंह का कहना है कि स्कूल मार्ग की लंबाई करीब 300 मीटर है। इस खड़ंजा है लेकिन वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। छोटे बच्चे के खड़ंजे पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। प्रदीप सिंह का कहना है कई बार प्रधान तथा बीडीओ से भी मार्ग निर्माण की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शीघ्र मार्ग का निर्माण कराया जाना चाहिए। इस संबंध में बीडीओ मनवीर सिंह का कहना है कि कार्य का एस्टीमेट बनाया गया था। इसमें कुछ कमी होने के कारण जेई से सही कराकर सचिव के पोर्टल पर भेजा गया है। इसके बाद उसे जिले पर भेजा जाएगा, वहां से स्वीकृत होने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed