{"_id":"6a91ebbd4dce67deee01f6c9","slug":"the-road-from-kotwali-to-gauspur-bypass-is-in-bad-condition-bijnor-news-c-27-1-bij1007-188747-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोतवाली से गौसपुर बाइपास तक मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोतवाली से गौसपुर बाइपास तक मार्ग बदहाल
विज्ञापन
कोतवाली-नजीबाबाद खस्ताहाल मार्ग। संवाद (पड़ताल के साथ)
कोतवाली देहात। कस्बे से नजीबाबाद मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क के गड्ढे भरवाए गए थे लेकिन बारिश होते ही मार्ग पर कीचड़ फैल रहा है। वहीं धूप निकलने के बाद सड़क पर धूल उड़ने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बेवासियों ने मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
व्यापार मंडल कोतवाली देहात के अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए सड़क के गड्ढे भरवाए गए थे और ऊपर से रेत डाल दी गई थी। जरा सी बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ हो जाता है, जिससे वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं धूप निकलने पर भारी मात्रा में धूल उड़ती है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
पूर्व प्रधान इश्तियाक अंसारी ने बताया कि नजीबाबाद-कोतवाली देहात मार्ग का करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्सा बेहद खराब स्थिति में है। इस मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाना चाहिए। मार्ग के दोनों ओर कीचड़ जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नूरपुर और नहटौर क्षेत्र से नजीबाबाद की ओर जाने वाले लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन और राहगीर यहां से गुजरते हैं।
विज्ञापन
बबलू कुरैशी ने कहा कि सड़क के गड्ढे कई बार भरवाए जा चुके हैं लेकिन केवल गड्ढे भरना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। मार्ग पर भारी यातायात के कारण सड़क जल्द ही फिर क्षतिग्रस्त हो जाती है। बारिश के दौरान कीचड़ से स्थिति और खराब हो जाती है। उन्होंने सड़क का अति शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
नौशाद अल्वी का कहना है कि इसी मार्ग पर कस्बे का मुख्य पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी तथा पब्लिक स्कूल है। यह क्षेत्रवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। इसका तुरंत निर्माण होना चाहिए।