{"_id":"6664d126043547a0cb0cb584","slug":"the-riot-lasted-for-five-hours-from-the-road-to-the-village-people-were-scared-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-125014-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क से गांव तक पांच घंटे चला उत्पात, सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क से गांव तक पांच घंटे चला उत्पात, सहम गए लोग
विज्ञापन
किरतपुर के गांव शेखपुरा लाला में एसडीएम के साथ नोकझोक करते युवा।
-भीड़ को देख आरोपी पक्ष के लोगों ने बंद कर लिए घरों के दरवाजे
- आरोपी पक्ष और उसकी बिरादरी के कुछ लोग भीड़ को देखकर गांव से चले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किरतपुर क्षेत्र का मामला दो बिरादरियों के बीच का होने की वजह से शनिवार को माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। गलियों में हंगामा कर रही भीड़ का मकसद लोगों को समझ नहीं आ रहा था। भीड़ सीधे आरोपी के घर में घुस गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ का यह रुख देखकर लोग सहम गए और अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पांच घंटे तक हाईवे से लेकर गांव तक भीड़ उत्पात मचाती रही।
शुक्रवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया था। शनिवार की सुबह आरोपी का चालान किया जाना था। इससे पहले ही राष्ट्रीय बहुजन पैंथर संगठन से जुड़े लोगों की भीड़ किरतपुर में दाखिल हो गई। सुबह करीब 9:00 बजे भीड़ थाने पहुंची और आधा घंटे तक हंगामा किया।
इसके बाद मेरठ-पाैड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में तैनात पुलिस फोर्स किरतपुर पहुंच गई। पुलिस किरतपुर पहुंची तो भीड़ गांव में चली गई। देखते ही देखते आरोपी के घर में भीड़ घुस गई।
विज्ञापन
आरोपी के पड़ोस के लोगों ने यह नजारा देखा तो सहम गए। सभी ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। आरोपी पक्ष और उसकी बिरादरी के कुछ लोग भीड़ को देखकर गांव से चले गए। भीड़ बार-बार गलियों में बाइकों से घूमती हुई हंगामा करती रही।