फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The responsibility of package teachers will increase

बढ़ेगी संकुल शिक्षकों की जिम्मेदारी

Tue, 08 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of package teachers will increase
बढ़ेगी संकुल शिक्षकों की जिम्मेदारी
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षण कार्य कराने के लिए संकुल शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है ।अब संकुल शिक्षकों को स्कूलों में ई-पाठशाला संचालन से लेकर अभिनव प्रयासों का प्रदर्शन भी करना होगा। इसके लिए संकुल शिक्षक अपने विद्यालय में रह कर ही दूसरे स्कूलों के शिक्षकों को प्रेरित करेंगे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने न्याय पंचायत स्तर पर चयनित संकुल शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। अब परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में ई पाठशाला संचालन दूरदर्शन, आकाशवाणी आदि पर आ रहे शिक्षण कार्य को संकुल शिक्षक न्याय पंचायत के दूसरे शिक्षकों को समझाएंगे। साथ ही संकुल शिक्षक दीक्षा एप डाउनलोड कर ऑनलाइन कोर्स भी पूरे कराएंगे। संकुल शिक्षकों को प्रति महीने प्रेरणा पोर्टल पर स्कूलों की प्रगति का ब्योरा भी देना होगा। शिक्षकों की समस्याओं से लेकर उनके समाधान तक का ब्यौरा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। स्कूलों में आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, प्रिंट समृद्धि सामग्री, गणित किट, साप्ताहिक व दैनिक समय सारणी के अनुसार शिक्षण कार्य कराने में भी संकुल शिक्षक कार्य करेंगे। स्कूलों में चुनौती व समाधान विषय पर भी गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग के मुताबिक अब परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। ताकि शिक्षक भी अपने द्वारा किए गए प्रयासों को दूसरे विद्यालय तक भेज सकें। इसके लिए संकुल शिक्षक को की जिम्मेदारी शासन द्वारा बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही परिषदीय विद्यालय में शिक्षण का अच्छा माहौल तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed