{"_id":"5734d8e24f1c1b7a6591a200","slug":"the-report-has-become-a-rage-against-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर रिपोर्ट दर्ज होने से भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर रिपोर्ट दर्ज होने से भड़का आक्रोश
ब्यूरो\ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 13 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाकियू की बैठक को संबोधित करते प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में भाकियू ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गढ़वाल एक्सप्रेस रोकने पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर नाराजगी जताई है।
बृहस्पतिवार को झालू में हुई बैठक में किसानों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस न लेने पर डीएम व जिला गन्ना अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही एक और महापंचायत कर ट्रेन रोकने का फैसला लिया गया।
मोहल्ला चौधरियान में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की बकाया गन्ना भुगतान, बिजली व नहरों की पानी की समस्या के बारे में 18 अप्रैल को ही जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर आंदोलन के लिए बता दिया गया था। फिर भी प्रशासन ने किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
किसान आंदोलित हो गए तो प्रशासन उनके खिलाफ बिना सूचना के ट्रेन रोकने की रिपोर्ट दर्ज करा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि किसान के खिलाफ शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन को खत्म करने के लिए बिजली आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक करने, नहरों में पानी देने व बकाया भुगतान की मांग अब तक पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि अगर रिपोर्ट वापस लेने सहित बाकी मांगे पांच दिन के अंदर पूरी नहीं की गई तो 18 मई को अदालत में डीएम व जिला गन्ना अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र दिया जाएगा। साथ ही झालू में फिर से ट्रेन रोकी जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता मूला सिंह व संचालन गिरिराज सिंह ने किया। बैठक में हाजी शकील, शहजाद अली, इकबाल, वीरेंद्र सिंह, संदीप, आदि मौजूद रहे।