फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The relatives of the deceased agreed on the assurance of financial assistance and job

Bijnor News: आर्थिक सहायता और नौकरी के आश्वासन पर राजी हुए मृतकों के परिजन

Fri, 18 Jul 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the deceased agreed on the assurance of financial assistance and job
बरकातपुर शुगर मिल के टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत के मामले में हंगामा
बिजनौर। बरकातपुर चीनी मिल में तीन कर्मचारियों की मौत पर दिन भर हंगामा चला। गुस्साए परिवार वालों ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। चीनी मिल अधिकारियों ने मृतकों के परिवार को 12-12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब 12 बजे तीनों कर्मचारियों के शव मोर्चरी पहुंच गए थे। मगर परिजनों ने चीनी मिल पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि जिस टैंक में कर्मचारियों को उतारा गया था, इसके आस पास भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन

परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सूचना देने में भी देरी की गई है। दोपहर में करीब तीन बजे गुस्साए परिवार वालों ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया मगर पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया। उधर चीनी मिल के अधिकारियों और मृतकों के परिवार वालों में समझौता वार्ता हुई। पहले चीनी मिल की ओर से पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया मगर इस पर परिजन राजी नहीं हुए। बाद में 12-12 लाख की सहायता और मृतकों के परिवार में एक एक नौकरी चीनी मिल में देने पर परिजन राजी हुए। इसके बाद ही शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई चालू हो सकी। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed