{"_id":"575c65e34f1c1b9b499c5152","slug":"the-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल किया रक्तदान का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल किया रक्तदान का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रक्तदान जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान करने को प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रक्तकोष जिला चिकित्सालय से रैली का शुभारंभ सीएमएस डा.राकेश कुमार दुबे ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कि रक्तदान किसी अन्य को जीवनदान दे सकता है। रक्तकोष प्रभारी डा.संजय शंकर ने कहा कि रक्तदान करने वाले के शरीर से अनेक रोगों का खात्मा होता है। नई ब्लड सेल बनने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। रैली में रक्तकोष व जिला चिकित्सालय के स्टाफ ने रक्तदान संबंधी नारे लगाए। रैली शहर के मुख्यमार्गों व चौराहों से होकर जिला अस्पताल आकर ही समाप्त हुई।
वहीं बिजनौर में अमर उजाला की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को श्री हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर में सामाजिक संगठनों व नागरिकों से रक्तदान की अपील की गई है। रक्तदान को महादान कहा जाता है। शिविरों में एकत्र किया गया रक्त गंभीर बीमारी के कारण मौत से जूझने वालों की जान बचाता है। अमर उजाला ने भी कई साल पहले रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने के अभियान की पहल की थी, तब से ये रक्तदान शिविर हर वर्ष लगाए जा रहे हैं। इस बार शिविर 14 जून को बिजनौर में नजीबाबाद रोड स्थित श्री हॉस्पिटल में दस से दो बजे तक लगेगा। अमर उजाला परिवार सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों से रक्तदान करने की अपील की ।