फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rain in the mountains increased the level of Ganga in Khadar

पहाड़ों पर बारिश से खादर में बढ़ा गंगा का जलस्तर

Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The rain in the mountains increased the level of Ganga in Khadar
पहाड़ों पर बारिश से खादर में बढ़ा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन

मंडावर। पहाड़ों पर बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गांव कोहरपुर के खेतों में गंगा का पानी भर गया है। गंगा की धारा में बहुत तेज गति से पानी बह रहा है। पानी की गति और बढ़े जलस्तर को देखते हुए गांव वाले दहशत में हैं। गांव वालों ने गंगा पार पशुओं के लिए चारा लेने जाना बंद कर दिया है। गांव वालों को गंगा का जलस्तर कम होने का इंतजार है।

पहाड़ों पर बरसने वाला पानी गंगा व मालन के जरिये मैदान में आकर तबाही मचाता है। जिले में गंगा किनारे दो दर्जन गांव बसे हुए हैं। पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा का जलस्तर कई दिन से बढ़ा हुआ चल रहा था। बढ़े हुए जलस्तर की चपेट में आकर गांव मोहिदीनपुर निवासी जैद पिछले सप्ताह गंगा में डूब गया था। मंगलवार को जलस्तर और ज्यादा बढ़ गया है। गंगा की धारा में पहले जो बीच में टापू या खाली जमीन दिखाई देती थी वह अब नहीं दिख रही है। दूर तक गंगा में पानी ही पानी नजर आ रहा है। खादर में बसे गांव के किसानों के पशुओं का चारा लेने के लिए गंगा पार जाते हैं। गांव वाले या तो नाव से जाते हैं या जहां गंगा की धारा पतली होती है वहां पर किसान पशुओं का चारा लेने के लिए पैदल ही गंगा के पानी के बीच में से चले जाते हैं। मंगलवार को बढ़े जलस्तर के बाद गांव वाले अब पशुओं का चारा लेने के लिए नहीं जा रहे हैं। दो साल पहले अगस्त में ही नाव से पशुओं का चारा लाने के दौरान गंगा में नाव डूब गई थी। इसमें कई महिलाएं डूब गईं थी। अब गांव वालों को गंगा की धारा में पानी कम होने का इंतजार है। गांव वालों का कहना है कि जब तक जलस्तर कम नहीं होगा वे गांव की ओर के खेतों में से किसी तरह पशुओं के चारे की व्यवस्था करेंगे। गनीमत यह है कि गंगा की धारा ने अभी खेतों या गांवों की ओर कटान करना शुरू नहीं किया है। अगर गंगा ने कटान किया तो गांव वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed