फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rain and fog spoiled the arithmetic of sugar mills

बारिश और कोहरे ने बिगाड़ा मिलों का खेल

Sun, 19 Jan 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The rain and fog spoiled the arithmetic of sugar mills
बारिश और कोहरे ने चीनी मिलों का बिगाड़ा गणित
विज्ञापन

बिजनौर। बारिश और कोहरे ने चीनी मिलों को फिर से मुसीबत में डाल दिया है। बारिश व कोहरे से चीनी की रिकवरी फिर से घट गई है। रिकवरी घटने से चीनी मिलों को प्रति क्विंटल गन्ने की पेराई पर आठ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर मौसम जल्दी न खुला तो चीनी मिलों का नुकसान बढ़ता रहेगा।
इस बार चीनी मिलों के लिए कोहरा और बार बार हो रही बारिश मुसीबत बन गई है। बारिश और कोहरे से चीनी की रिकवरी बहुत प्रभावित हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा था कि जनवरी तक जिले की चीनी मिल 14 प्रतिऱ्शत तक रिकवरी प्राप्त कर लेंगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। हर दो सप्ताह बाद दो से तीन दिन तक होने वाली बारिश व कोहरे ने चीनी मिलों की रिकवरी पर ब्रेक लगाए दिए हैं। चीनी मिलों की रिकवरी मौसम की वजह से पूरी नहीं मिल पा रही है। प्रति क्विंटल गन्ने पर रिकवरी फिर से .25 प्रतिशत कम हो गई है। बारिश से पहले चीनी मिलों में एक क्विंटल में औसत 11.50 किलो चीनी तक बन रही थी। अब यह मात्रा घट गई है। एक क्विंटल गन्ने में जो अब तक 11.50 किलो चीनी निकल रही थी वह अब घट कर 11.25 क्विंटल तक रह गई है। प्रति क्विंटल पर चीनी मिलों को आठ रुपये तक का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिल रिकवरी
धामपुर 10.25
स्योहारा 11.55
बिलाई 11.35
बहादरपुर 11.85
बरकातपुर 11
बुंदकी 10.25
चांदपुर 11.20
बिजनौर 11.30
नजीबाबाद 11.75
नोट ये आंकड़े चीनी मिलों से लिए गए हैं।
धूप कम निकलने से मिलों को नुकसान
गन्ने के पौधे की पत्तियां धूप की मौजूदगी में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करके भोजन बनाती हैं। गन्ने के पौधे में बनने वाले सुक्रोज से चीनी बनती है व ग्लूकोज को गन्ना भोजन के रूप में खाता है। धूप निकलने से ग्लूकोज नहीं बनता है तो पौधा सुक्रोज को ग्लूकोज में बदलकर खाने लगता है। बारिश व कोहरे से धूप कम निकलने से मिलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद के मुताबिक रिकवरी नहीं
बिजनौर चीनी मिल गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार मिल की रिकवरी घट रही है। जनवरी में मिलों की रिकवरी उम्मीदों के मुताबिक नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed