फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The procession came out with Jaykaron

जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा

Sun, 27 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 27 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
The procession came out with Jaykaron
नजीबाबाद। गणपति बप्पा मोरया, अब के बरस तू जल्दी आ... उद्घोष के साथ भव्य श्री गणपति महोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति की ओर से दरबाराशाह स्थित श्री सिद्घि विनायक मंदिर में विराजमान भगवान गणपति की मूर्ति रेलवे स्टेशन पहुंची। पंडित जितेंद्र डबराल ने श्री गणपति आरती के साथ पूजन कराया।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मंडलायुक्त एस के वर्मा ने शोभायात्रा का श्रीगणेश किया। समिति के संरक्षक चौधरी कुलवीर सिंह, अध्यक्ष दिनेश चंद वर्मा, कार्यक्रम संयोजक आलोक अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, डॉ. एसके जौहर, डॉ. राजीव अरोड़ा, विनय कौशिक, रविंद्र चौहान, डॉ. अजय चौधरी, गजेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल, सुधीर त्यागी, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह की उपस्थिति में श्रीगणेश की जय-जयकार से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


अहमदपुर साधन सहकारी समिति के चेयरमैन शैलेंद्र चौधरी, शक्ति सिंह, मोनू चौधरी के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने गणपति बप्पा मोरया... का जयघोष किया।

मटकी प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजीव अरोड़ा, राजन टंडन गोल्डी के नेतृत्व में चीनू एंड पार्टी ने रेलवे स्टेशन की माखन मटकी फोड़कर 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। गणपति जी का भव्य डोला, डांडिया नृत्य, आतिशबाजी, रंग-गुलाल के साथ उल्लास आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुसज्जित झांकियों में रामेश्वरम स्थापना, कृष्ण के मुंह में ब्रह्मांड, राधा-कृष्ण मिलन, सत्यभामा-रुकमणि, भैरव वध आदि ने भावविभोर किया। शोभायात्रा में रवि शर्मा, जसपाल सिंह, अनिल शर्मा आदि समिति सदस्यों का सहयोग रहा।

नजीबाबाद। भगवान श्रीगणेश की भक्ति में बच्चे भी सराबोर हुए। बच्चाें ने न केवल माखन मटकी का रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किया, बल्कि सुबह-शाम श्रीगणेश आरती कर धर्मलाभ उठाया।

मोहल्ला मकबरा में छतरी वाला कुंआ के निकट पंडित हरगोपाल शर्मा व मा. नरेंद्र सिंह की देखरेख में सुबह-शाम आरती एवं भजन हुआ। श्रीगणेश मूर्ति को रविवार विसर्जित होगा। इसमें कमल राजपूत, भीम, अर्जुन, तपेश, दिनेश, हर्ष, पमित, रमित, सुमित, आशु, लवी आदि रहे।

रवा राजपूत धर्मशाला के पास बच्चाें ने माखन मटकी फोड़ी। आशी, देव, गौरव, आयुष, छोटू, रिक्की, हिमांशु, सत्यवीर, गोल्डी, विपुल, विशु आदि रहे। चौधरी कुलवीर के नेतृत्व में सिद्घि विनायक मंदिर से रंग-गुलाल खेलते हुए नौजवानों की टोली श्रीगणेश की मूर्ति लेकर स्टेशन मंदिर पहुंची। 

धामपुर। गणेश महोत्सव समिति की ओर से नगर में शनिवार को श्रीगणेश की मूर्ति की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं हुई। बड़ी मंडी में समिति की ओर से शोभायात्रा निकलने से पहले हवन यज्ञ हुआ। बाद में विशाल भंडारा हुआ।

शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, एमएलसी सुबोध पाराशर ने नारियल फोड़कर किया। शाम पांच बजे से गणेश शोभायात्रा निकलनी शुरू हुई। यात्रा में समिति की ओर से मिट्टी की लाई गणेश मूर्ति सुशोभित थी। श्रद्धालु विजय कुमार जैन मूर्ति को संभाले हुए थे।


युवक ढोल की थाप पर अखाड़े के करतब दिखाते हुए चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ है। यात्रा में समिति के सदस्यों का सहयोग रहा। उधर, कालागढ़ में गणेश महोत्सव पर केंद्रीय कालोनी में दुर्गा पूजा हुई। नई कालोनी, भिक्कावाला, कालागढ़ में भजन कीर्तन हुआ। श्रद्धालु सुनील कुमार मानक, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र, अर्जुन सिंह कोहली, वर्षा शर्मा, पवन कुमार रहे। रविवार को शोभायात्रा निकाल कर मूर्तियों का विसर्जन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed