फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The price of jaggery increased in the market, then the crusher started again

मंडी में बढ़े गुड़ के दाम तो फिर से चालू हो गए कोल्हू

Wed, 02 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The price of jaggery increased in the market, then the crusher started again
मंडी में बढ़े गुड़ के दाम तो फिर चालू हो गए कोल्हू
विज्ञापन

हल्दौर। बारिश और मंडी में गुड़ के दामों में गिरावट की वजह से क्षेत्र के तमाम कोल्हू बंद हो गए थे। इसके बाद अब फिर से कोल्हू चलने से गुड़ के दामों में उछाल आया है। मंडी में गुड़ के दाम 2700 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम स्तर से उठकर तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल के उच्चतम शिखर तक पहुंच गए है। जबकि कोल्हूओं पर गन्ने की खरीदारी 270 रुपए से लेकर 280 रुपये प्रति क्विंटल तक की जा रही है।
सीजन की शुरूआत में मंडी में गुड़ के दाम 3800 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। जिससे गुड़ कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे थे। क्षेत्र में पावर कोल्हुओं की संख्या भी इजाफा होना शुरू हो गया था। क्षेत्र के कई गांवों में कोल्हू लगे हैं। करीब एक माह से बाहरी मंडियों में सस्ता गुड़ आने से क्षेत्रीय मंडी में गुड़ के दामों में गिरावट आ गई थी। क्षेत्र के अधिकांश संचालकों ने मायूस होकर अपने अपने कोल्हू बंद कर दिए थे। मंडी में गुड़ के दामों में सुधार आने से बंद पड़े हुए कोल्हू फिर से चलने लगे हैं। चांदपुर मंडी के थोक व्यापारी कपिल गोयल ने बताया कि मंडी में गुड़ के दाम 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

गांव अम्हेड़ा के कोल्हू संचालक सनवर अहमद का कहना है कि गुड़ के दाम में गिरावट होने से कोल्हू बंद कर दिया था। गुड़ के दाम बढ़ने से कोल्हू फिर से चला दिया है। बारिश होने की वजह से संचालकों को कोल्हू चलाने केे लिए ईंधन के रूप में प्रयुक्त सूखी खोई नहीं मिल पा रही है। इससे संचालकों की जेबों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। कोल्हू बंद होने से काफी संख्या में मजदूर बेरोजगार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed