फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The police officer was accused of taking Rs 20,000 in the case of beating.

Bijnor News: पिटाई के मामले में दरोगा पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The police officer was accused of taking Rs 20,000 in the case of beating.
हीमपुरदीपा। गांव अकबरपुर तिगरी निवासी बबली पत्नी आफताब ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर थाना हीमपुर दीपा के दरोगा पर 20 हजार रुपये लेकर समझौता कराने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसकी पिटाई की थी। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर तिगरी निवासी अशफारुद्दीन की पुत्री बबली ने मंगलवार को एसपी से की शिकायत में बताया कि उसका निकाह गांव के ही आफताब पुत्र कदीर के साथ हुआ है। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। उसने हीमपुर दीपा थाने में इस संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी तो दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों से फैसला करने के नाम पर हलका दरोगा सुमित कुमार ने उससे 20 हजार रुपये ले लिए और ससुराल भेज दिया गया। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। अब वह काफी समय से दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। इस संबंध में दरोगा सुमित कुमार का कहना है कि महिला एवं उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। पूर्व में भी ससुराल पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिनके विरुद्ध आरोप पत्र अदालत में भेजा जा चुका है। महिला मनगढ़ंत आरोप लगाकर दबाव बनाना चाहती है, जो गलत है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed