{"_id":"6318e8d8eab6d60d57663112","slug":"the-poets-tied-the-knot-by-reciting-ghazals-in-the-mushaira-bijnor-news-mrt604312646","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायरों ने मुशायरे में गजल सुनाकर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायरों ने मुशायरे में गजल सुनाकर बांधा समां
विज्ञापन
बिजनौर इंदिरा बाल भवन में मुशायरे का फीता काटकर शुभारंभ करते अतिथिगण।
- फोटो : BIJNOR
शायरों ने मुशायरे में गजल सुनाकर बांधा समां
बिजनौर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में जिला स्तरीय मुशायरे का आयोजन हुआ। जिसमें शायरों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में उर्दू साहित्य की सेवा के लिए बुजुर्ग शायर अजीज नहटौरी को सम्मानित किया गया।
मंगलवार की रात आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी ब्रह्मपाल सिंह, खान जफर सुल्तान ने फीता काटकर किया। मुशायरे की शुरूआत ताहिर सऊद की नात ए पाक से हुई। संचालन अमीर नहटौरी ने किया। मुशायरे में बुजुर्ग शायर अजीज नहटौरी व शनावर किरतपुरी को देर रात तक समां बांधा। ताहिर सऊद, शाद फरीदी, अतहर आजमी, शायर सय्यद अहमद, उबैद अहमद और एजाज धामपुरी ने अपने कलाम से समां बांध दिया। मिजाहिया शायर चांद फटाफट ने अपने कलाम से लोगों को खूब हंसाया। शायर उजमा परवीन ने कार्यक्रम में अपनी छाप छोड़ी। ज्ञानेश्वर आनंद ने कई गजलें सुनाई।
इसके अलावा डॉ. अतीक दानिश, शफक बिजनौरी, अब्दुल समद आजाद, इम्तियाज अजहर, साजिद सागर, जीशान कमर, सलाहुद्दीन अकरम, बहार आलम आदि ने भी इश्क-मोहब्बत, भाईचारे पर आधारित अपने कलाम से समां बांध दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी व चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, मरगूब रहमानी, मुशब्बर हुसैन, तालिब बेग, अनिल चौधरी, हसनैन नकवी, जाफर हसनैन गुड्डू, आकिफ अंसारी, जीशान मलिक एडवोकेट, मोहम्मद अंजार, मिनहाज अंसारी आदि मौजूद रहे।