{"_id":"5787e0994f1c1b7d5f13dfa9","slug":"the-performance-for-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट जाते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में उप्र कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अनुज कुमार को सौंपा।
बृहस्पतिवार को उप्र कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल मलिक व जिलाध्यक्ष विनेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया देकर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। दोपहर करीब तीन बजे तीनों संगठनों ने डीआईओएस कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों की मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की गई है।
ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल मलिक, आसिफ गयूर, समन्वय समिति के नागेश कुमार व प्रशांत सिंह, सुधीर यादव व मंत्री दुष्यंत कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के विनेश त्यागी व विनोद कुमार , धर्मवीर सिंह , टिकेश चौधरी आदि शिक्षक मौजूद रहे।