{"_id":"5eda877f8ebc3e902a3e1add","slug":"the-patient-will-be-declared-healthy-when-the-second-report-comes-negative-bijnor-news-mrt485028051","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा मरीज
बिजनौर। अब कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों को दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही रोग मुक्त घोषित किया जाएगा। किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की तीसरी बार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे पूर्व हर संक्रमित मरीज की 12 वें दिन पर दूसरी बार और इसके ठीक 24 घंटे बाद मरीज के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे जाते थे। तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मरीज को रोग मुक्त माना जाता था।
शासन के निर्देश पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रोग मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब तक संभावना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति का नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा जाता है। सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव के अनुसार पहली जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि होने पर मरीज को उपचार के लिए शासन द्वारा निर्धारित कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया जाता है। 12 वें दिन दूसरी बार जांच के लिए सैंपल लिया जाता है। यह दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इसके ठीक 24 घंटे बाद मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए नोएडा की प्रयोगशाला में भेजा जाता है और तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मरीज को पूरी तरह से रोग मुक्त घोषित किया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब केवल 12 वें दिन लिए जाने वाले सैंपल की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मरीज को रोग मुक्त घोषित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।