Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The number of Siddhbali Jan Shatabdi Express will change from January

Bijnor News: जनवरी से बदलेगा सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का नंबर

Wed, 04 Nov 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The number of Siddhbali Jan Shatabdi Express will change from January
नजीबाबाद। कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का नंबर पांच जनवरी से बदल जाएगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन को पुराने नंबर से संचालित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस पांच जनवरी 2027 से नए नंबरों से संचालित की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का नंबर बदलने के संबंध में संबंधित स्टेशनों को जानकारी जारी की है। वर्तमान में कोटद्वार स्टेशन से सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस 12037 नंबर से संचालित हो रही है। वापसी में दिल्ली से यह ट्रेन 12038 नंबर से कोटद्वार पहुंचती है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के नंबरों को परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। कोटद्वार से दिल्ली के लिए जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस जनवरी के प्रथम सप्ताह से 14043 नंबर से संचालित होगी। दिल्ली से कोटद्वार आते समय सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का नंबर 14044 होगा। कोरोना काल के दौर में कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित सिद्धबली जनशताब्दी शताब्दी एक्सप्रेस परिवर्तित किए जा रहे नंबरों से ही संचालित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमआई आरके मीणा ने पांच जनवरी से ट्रेन के नंबर परिवर्तित होने के संबंध में रेलवे द्वारा सूचना जारी किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed