फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The noble person who helped the injured will be honored

घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्ति होंगे सम्मानित

Thu, 12 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The noble person who helped the injured will be honored
बिजनौर कलक्ट्रेट में परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक लेते एडीएम प्रशासन विनय कुमार। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह निर्देश प्रशासन की ओर से जारी किए गए। वहीं सड़क हादसों को रोकने के उपायों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एडीएम प्रशासन विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिले में दुर्घटना बाहुल्य स्थानों की गहन समीक्षा की गई। वहीं इन सभी स्थानों पर दुर्घटना निवारण उपाय करने पर जोर दिया गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर फलोरोसेंट बोर्ड, ब्लिंकर लाइट और रंबल स्ट्रीप बनाये जाये के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को निकट के अस्पताल में पहुंचाने वाले गुड सैमेरिटन (नेक व्यक्ति) को सम्मानित करें। कहा कि सेंट मैरी चौराहा, मंडावर चौराहा, काली माता मंदिर उपमार्ग चौराहा व सर्कुलर रोड के सभी जंक्शनों पर चारों दिशाओं में ब्लिंकर लाईट लगायी जाये, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के सभी चौराहों पर रात्रि में चमकने वाले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एआरटीओ को निर्देश दिए कि जन सामान्य को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए। बीएसए और डीआईओएस से कहा कि स्कूल के बच्चों व स्कूली वाहन चालकों को भी सड़क सुरक्षा कारण निवारण के बारे में बताया जाए। कहा कि जिन विद्यालयों में समिति गठित नही है वह दो दिन के विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति गठित कर लें। इस अवसर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एआरटीओ प्रवर्तन राकेंद्र सिंह, एआरटीओ शिवशंकर सिंह, एसडीएम, डीसीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed