फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The next night of the wedding, the bride and three others were arrested

Bijnor News: शादी की अगली रात माल समेटकर भागी दुल्हन सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The next night of the wedding, the bride and three others were arrested
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शादी करने के अगली ही रात में परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ पिलाकर माल चोरी कर फरार होने वाली दुल्हन सहित गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। गिरफ्तार छपार निवासी बिचौलिया सुनील, बिजनौर निवासी दुल्हन पल्लवी व शादी के लिए युवती की व्यवस्था करने वाली पूनम चौधरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मखियाली निवासी प्रदीप ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके भाई प्रवीण की शादी छपार के गांव परेई निवासी सुनील ने अपनी परिचित मुरादाबाद की मूल निवासी और वर्तमान में दुर्गा विहार नजीबाबाद की रहने वाली आशा उर्फ पूनम चौधरी के माध्यम से नगीना बिजनौर के मोहल्ला चौधरान निवासी पल्लवी से बीस मई को कराई थी। पल्लवी अगली ही रात में परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ पिलाकर प्रदीप व उसकी मां को बेहोश कर जेवरात व पचास हजार रुपये चोरी कर फरार हो गई थी।
विज्ञापन



नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। प्रदीप ने बताया कि सुनील से उसकी जान पहचान सहारनपुर में एक परिचित के माध्यम से हुई थी। सुनील ने सवा लाख रुपये खर्च होना बताते हुए उसके भाई प्रवीण की शादी कराने का भरोसा दिया। 45 हजार रुपये शादी वाले दिन लेकर बाकी के रुपये दो दिन बाद कोर्ट मैरिज के समय देना तय किया था। शादी कर घर आने के अगली रात में पल्लवी ने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पल्लवी से जेवरात व ग्यारह हजार आठ सौ रुपये बरामद किए। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। इस गिरोह ने अब से पहले ऐसी कोई घटना की है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed