फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The new executive sworn

नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Thu, 05 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
The new executive sworn
नगीना में शपथ ग्रहण करते बार के चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नगीना   में  बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को  शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में निवर्तमान महासचिव नवेद इकराम एडवोकेट ने बीते वर्ष 2016 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष मस्लाउद्दीन खान, महासचिव भूपेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव नसरूल्ला व संजय कर्णवाल, कोषाध्यक्ष संदीप राठौर व कार्यकारिणी सदस्य नफीस अहमद, विशेष विश्रोई, भोगेंद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अपर जिला जज नगीना लालचंद गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्चना सिंह, अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान, टीकम सिंह, बलराम सिंह, आदि मौजूद रहे।उधर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सलीमुद्दीन ने अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुहेल आदिल, महासचिव दीपक सिंघल, उपसचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विपिन कुमार एडवोकेट, जावेद अहमद, नंदकिशोर सैनी, सुनिल विश्नोई एडवोकेट, ठाकुर कृपाल सिंह, शहजाद, मुकेश, महावीर, सौरभ कौशिक एडवाकेट समेत समस्त काबित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed