फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mystery of Rocky's death is mixed with murder or suicide.

Bijnor News: हत्या या आत्महत्या के फेर में उलझी रॉकी की मौत की गुत्थी

Sun, 08 Sep 2024 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
The mystery of Rocky's death is mixed with murder or suicide.
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का दावा, लेकिन न रस्सी का पता न उतारने वाले का सुराग
विज्ञापन


- जांच में जुटी एसओजी और फॉरेंसिक टीम के साथ आला पुलिस के हाथ भी खाली
धर्मेंद्र भूईयार

स्योहारा। हत्या या आत्महत्या के फेर में उलझी रॉकी की मौत की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताए जाने के बावजूद अभी तक न तो रस्सी का कोई पता चल सका है और न ही शव को फांसी के फंदे से उतारने वाले का ही कोई सुराग मिल सका है। जांच में जुटी एसओजी, फॉरेंसिक टीम के साथ ही आला अफसरों के हाथ भी खाली बने हैं। उधर, रॉकी के परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर न देना मामले को और उलझा रहा है।

28 अगस्त की दोपहर ग्राम लम्बाखेड़ा निवासी रॉकी (22) पुत्र खूब सिंह घर से लापता हो गया था। बाद में रात्रि एक बजे राकी का शव उसी के खेत में लकड़ी के तख्त पर पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी सहित एसओजी व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस शुरू से ही घटना को आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजन हत्या बता रहे थे। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग आया था। लेकिन घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन


------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


रोकी ने की आत्महत्या तो पेड़ से किसने उतारा, रस्सी भी गायब

स्योहारा। अगर पुलिस के अनुसार रॉकी ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की है तो उसे पेड़ से किसने उतारा और गले की रस्सी कहां गायब हो गई, जिससे फांसी लगाई गयी थी। जिस पेड़ के नीचे पड़े तख्त पर रॉकी का शव मिला उस पेड़ पर भी कहीं रस्सी का कोई निशान तक दिखाई नहीं दें रहा था।


-------------------------------

दो घंटे घर में रहा रोकी, घर से खेत कब पहुंचा परिजन अनभिज्ञ

स्योहारा। कुछ ग्रामीणों के अनुसार रोकी दोपहर दो बजे घर चला गया था, उसके बाद कहीं दिखाई नहीं दिया था। घर से लापता होने के बाद रात्रि एक बजे रोकी का शव खेत पर पेड़ के नीचे तख्त पर कैसे पहुंचा किसी को कोई जानकारी नहीं।

-------------------------------------

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। शव को किसने पेड़ से उतारा है और रस्सी कहां है, इस मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए दो टीम गठित की गई हैं। परिजनों द्वारा भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
...सर्वम सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed