{"_id":"6522e7dbcf221e6f200d7a46","slug":"the-movement-will-continue-till-restoration-of-old-pension-chandrahas-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-12243-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन - चंद्रहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन - चंद्रहास
विज्ञापन
महारैली की सफलता पर सभी विभागीय संगठनों का व्यक्त किया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश शाखा बिजनौर की रविवार को एक बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने पेंशन शंखनाद महारैली ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी विभागीय संगठनों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर एक अक्टूबर को दिल्ली रामलीला में 10 लाख से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों प्रतिभाग किया। महारैली ने सरकार को अपनी ताकत महसूस कराने का कार्य किया है। इसमें सभी विभागीय संगठनों का का अपार सहयोग रहा है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संगठित होकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
जयप्रकाश पाल, टेनीपाल, सतेन्द्र कुमार, रूचिता चौधरी, बीना रानी, राजपाल सिंह, सुनील दत्त शर्मा, हेमराज सिंह, लोकेंद्र कुमार, दिग्विजय सिंह, देशराज सिंह, राजेश कुमार रवि, वीरेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, संजीव कुमार, सतवीर सिंह, अंशुल कुमार, एमपी सिंह, सुभाष चन्द्र यादव, विनोद कुमार यादव, जय प्रकाश पटेल आदि ने पेंशन शंखनाद महारैली की ऐतिहासिकता की सराहना की। कहा कि संगठित होकर संघर्ष करेंगे तो निश्चित पुरानी पेंशन बहाल होगी।
विज्ञापन
बैठक में सभी विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया। संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता एवं मंडलाध्यक्ष रजनीश कुमार के संचालन में बैठक हुई।