फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The model of wireless power was the first

वायरलेस पावर का मॉडल रहा प्रथम

Wed, 28 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The model of wireless power was the first
वायरलेस पावर का मॉडल रहा प्रथम
विज्ञापन

स्योहारा। नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को दो चरणों में संपन्न किया गया। जिसमें लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। सीनियर वर्ग में वायरलेस पावर को प्रथम स्थान मिला। इसे कुंदन यादव और अनमोल ने बनाया था।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट दूसरे स्थान पर रहा। जिसे हुमेरा, सुहालय, तस्मिया,मेहर, जीनत, आदित्य, अमन आदि ने प्रदर्शित किया। जबकि डे एंड नाइट के प्रोजेक्ट में मोहनी और रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में स्मार्ट डोर लॉक में निशांत, उदित और प्रिंस के प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान मिला, जबकि होलोग्राम इमेज में आदिल, राहुल, तपेश कुमार और प्रिंस कुमार के प्रोजेक्ट को दूसरा स्थान मिला। तीसरा स्थान वाटर टैंक सैनिटाइजर प्रोजेक्ट और आटा चक्की को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इसको परिणिती और परमजीत कौर, गायत्री आदि ने बनाया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंकज छाबड़ा, ओमेंद्र त्यागी, जितेंद्र कुमार आदि निर्णायक मंडल के रूप में रहे। जिन बच्चों के प्रोजेक्ट प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए हैं, यह सभी मंगलवार को बिजनौर में होने वाली प्रदर्शनी में अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed