{"_id":"64d5349b7d67ddff97020d95","slug":"the-mla-raised-the-sheohara-school-bus-accident-in-the-house-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8786-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नूरपुर - विधायक ने सदन में उठाया स्योहारा स्कूल बस हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नूरपुर - विधायक ने सदन में उठाया स्योहारा स्कूल बस हादसा
Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार पर लगाया जाति और धर्म देखकर मुआवजा देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक राम अवतार सैनी ने अलियारपुर में स्कूल बस हादसे का मामला सदन में उठाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जाति और धर्म के आधार पर मुआवजा देने का आरोप लगाया।
सपा विधायक ने बृहस्पतिवार को सदन में उनकी नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव अलियारपुर में हुए स्कूल बस हादसे में आठ वर्षीय छात्र की मौत व 25 छात्र-छात्राओं के घायल होने का मामला उठाते हुए सरकार की ओर से कोई मुआवजा घोषणा न करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने सरकार पर जाति धर्म के आधार पर मुआवजा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने स्कूल बस हादसे में मृत मासूम और मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान आठ मृतक और 14 घायलों के परिजनों को मुआवजा इसलिए नहीं दिया कि सभी पिछड़ा और दलित वर्ग से हैं।
इसके अलावा विधायक ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के किमी 0-49 से अलादीनपुर मार्ग का उच्चीकरण कर संपूर्ण चौड़ाई में आबाद भाग में नाली व सीसी रोड निर्माण की मांग भी उठाई।