फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The missing farmer was found lying in a delirious condition, there was a rumor that the henchman had taken him away

Bijnor News: बिजनौर - बदहवास हालत में पड़ा मिला लापता किसान

Mon, 14 Aug 2023 10:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 14 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
The missing farmer was found lying in a delirious condition, there was a rumor that the henchman had taken him away
बिजनौर में अस्पताल में उपचाराधीन स्वाहेड़ी का किसान योगेंद्र सिंह।
- किसान को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जंगल से लापता हुआ किसान एक पुलिस के नीचे बदहवास हालत में पुलिया के नीचे पड़ा मिला। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, किसान के लापता होने के बाद गुलदार के उठा ले जाने का शोर मचा था। दो दिनों से पुलिस, वन विभाग और ग्रामीण लापता किसान की तलाश में जुटे थे। अब किसान ने लड़खड़ाती आवाज में नकाबपोश दो लोगों के द्वारा उठाकर ले जाने और हाथ बांधकर डालने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सोमवार की शाम स्वाहेड़ी निवासी लापता किसान योगेंद्र सिंह (65) जंगल के रास्ते में बनी एक पुलिया के नीचे पड़े मिले। उनकी हालत गंभीर देख परिजनों ने तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि रविवार की सवेरे योगेंद्र सिंह चारा लेने के लिए जंगल गए थे। चारा काटने के बाद योगेंद्र सिंह बैल-बुग्गी पर सवार होकर घर के लिए चल दिए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। हालांकि बैल-बुग्गी घर पहुंच गई थी। बैल बिना हांके ही घर तक बुग्गी लेकर आए गए। उधर, शोर मचा कि किसान को गुलदार उठाकर ले गया है। ऐसे में वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ ने रविवार को दिनभर किसान को खेतों में तलाश किया। सोमवार की सुबह फिर से ढूंढा गया। शाम होने पर लापता किसान एक पुलिया के नीचे पड़े। बताया जा रहा है कि किसान ने परिजनों से कहा कि दो नकाबपोश लोग आए, जोकि जबरन अपने साथ ले गए। उन्होंने हाथ बांधकर एक पुलिया के नीचे डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed