{"_id":"5e1227008ebc3e879937c884","slug":"the-miscreants-will-not-be-spared-will-go-to-jail-kapil-dev-agarwal-bijnor-news-mrt4622895179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बख्शे जाएंगे उपद्रवी, जाएंगे जेल:कपिलदेव अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बख्शे जाएंगे उपद्रवी, जाएंगे जेल:कपिलदेव अग्रवाल
विज्ञापन
नहीं बख्शे जाएंगे उपद्रवी, जाएंगे जेल: कपिलदेव अग्रवाल
बिजनौर/बेगावाला। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सीएए के नाम पर उपद्रव करने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें हर हाल में जेल भेजा जाएगा। निजी व सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आरोपियों की संपत्ति से की जाएगी। सीएए के नाम पर कोई भी जनता को गुमराह न करें। यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए बनाया गया है।
घासीवाला बंगाली कॉलोनी में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हुए कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार देशहित में कार्य कर रही है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कहा था कि एक देश में दो विधान और दो झंडे नहीं रहने चाहिए। भाजपा सरकार ने नेताजी के इस सपने को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम देश में अल्पसंख्यकों के साथ सही बर्ताव नहीं किया जाता है। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी की जा रही है। इस पर विपक्ष कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कहा कि हिंदुस्तान दूसरे देशों के पीड़ित अल्प संख्यकों को नागरिकता नहीं देगा तो और कौन देगा। कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्षी नेता नागरिकता संशोधन कानून पर रोना रो रहे हैं। अनुसूचित जाति मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग इस कानून का समर्थन करता है। यह देशहित का फैसला है।
भाजपा विधायक सुचि चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने कहा कि हिंदू अल्पसंख्यकों पर दूसरे देशों में अत्याचार किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सीएए के लागू होने से देश में रहने वाले किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं है। सीएए से किसी की नागरिकता नहीं ली जा रही है। विपक्षी दल सीएए के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा नेता कविता चौधरी ने कहा कि प्रताड़ना झेलकर दूसरे देशों से आए हिंदुओं, सिखों को भारत की भी नागरिकता लेने में दिक्कतें आ रही थीं। उन्हें पता ही नहीं था कि वे किस देश के कहलाएंगे, लेकिन फिर भी वे भारत में रहकर खुश हैं। ऐसे परिवारों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन दीपक ने किया। इस दौरान विधायक सुचि मौसम चौधरी, डा. बीरबल सिंह, सीपी सिंह, पूर्व महामंत्री विकास अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन डा.नवनीत गर्ग, संजीव गुप्ता, दीपक गर्ग मोनू, राममोहन अग्रवाल, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, विवेक कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों को उठाया गोद में
प्रभारी मंत्री ने गांव में लगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव के बच्चों ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व विधायक के पति एश्वर्य चौधरी बच्चों को गोद में लेकर मंच पर पहुंचे।
उपासना को किया सम्मानित
कार्यक्रम में बंगाली समाज के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री ने आयोजन की प्रशंसा की। पिछले सत्र में हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली गांव की उपासना सिंह को मंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने बंगाली समाज के बच्चों से पढ़कर मां-बाप व गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

बिजनौर के ग्राम घासीवाला में सीएए के समर्थन कार्यक्रम में बच्चों को गोद में लेकर पहुंचे प्रभारी ?- फोटो : BIJNOR