फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The minister in charge knows the reality by visiting the district hospital

जिले के प्रभारी मंत्री ने किया जनपद का भ्रमण

Sat, 22 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge knows the reality by visiting the district hospital
प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का दौरा कर जानी हकीकत
विज्ञापन

बिजनौर। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री तथा बिजनौर जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद भ्रमण किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए अफसरों से चर्चा करते हुए उन्हें दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजनौर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमएस डॉ. मनोज सेन को दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कोविड कंट्रोल के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिला अस्पताल सहित जनपद में कुल आठ एल-2 लेबल के हॉस्पिटल संचालित हैं। इनमें सरकारी स्तर के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर, धामपुर, स्याऊ तथा नजीबाबाद और निजी क्षेत्र के पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल, पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल और माता गायत्री देवी हॉस्पिटल शामिल हैं। इनमें कुल बेड 298 के सापेक्ष 221 खाली हैं। इसके अलावा 24 घंटे कोविड इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बिजनौर द्वारा चिकित्सालय की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की देखभाल और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैँ। जिले में कुल 110 रेपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) द्वारा 42 शहरी एवं 68 ग्रामीण क्षेत्रों में गठन किया गया है। सभी 1123 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति सक्रिय हैं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने गांवों में संचालित निगरानी समितियों की वर्चुअल मीटिंग ली। इस अवसर पर डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, सीएमएस डॉ. मनोज सेन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में गिनाई उपलब्धियां
विकास भवन में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कोरोना को लेकर हो रहे कार्यों की उपलब्धि गिनाई। वहीं दूसरी ओर डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि इस समय करीब 1400 एक्टिव केस ही रह गए हैं, जिनमें से करीब साढ़े 12 सौ संक्रमित मरीज होम क्वारंटीन हैं। इस मौके पर एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि भी मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed