फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The message given to save the environment through plays

धूमधाम से मनाया गया सेंट मेरिस इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

Mon, 25 Nov 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
The message given to save the environment through plays
नूरपुर। सेंट मेरिस इंटर कॉलेज फतेहाबाद का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्र प्रेम से लबरेज नाटक, बाल मजदूरी पर रोकथाम, दादा-दादी, नाना-नानी पर आधारित लघु नाटिका, स्वच्छता व पर्यावरण बचाओ अभियान पर नाटकों के माध्यम से संदेश दिया गया। इस दौरान स्कूल के भूतपूर्व छात्र छात्रा प्रिया रघुवंशी (पीसीएस) कॉमर्स टैक्स ऑफिसर एवं गुरमीत सिंह (लेफ्टिनेंट) के अलावा 2019 के इंटरमीडिएट के टॉपर्स निधि राजपूत, मुकुल शर्मा, रितिक चौहान को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्पेशल गेस्ट सिस्टर मर्सी, गेस्ट ऑफ ऑनर सिस्टर लिली (रीजनल सुपीरियर कृपाधारा रीजन), फादर टाइटस एस (ताजपुर), सिस्टर कैथलीन व अभिभावकों की उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य सिस्टर टीना ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed