{"_id":"6a72492280cfd4b48f0279e4","slug":"the-medical-college-principal-cancelled-the-attachment-order-of-the-cmo-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-186830-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीएमओ के अटैचमेंट आदेश को मेडिकल कॉलेज प्राचार्या ने किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीएमओ के अटैचमेंट आदेश को मेडिकल कॉलेज प्राचार्या ने किया निरस्त
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने वरिष्ठ सहायक ललित कुमार की संबद्धता संबंधी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही भविष्य में बिना पूर्व अनुमति किसी भी कार्मिक की संबद्धता नहीं किए जाने की बात कही है।
प्राचार्या की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से वरिष्ठ सहायक ललित कुमार को दूसरे कर्मचारी के स्थान पर सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को कार्यालय में संबद्ध किए जाने का पत्र भेज गया था। हालांकि मेडिकल कॉलेज ने उनकी संबद्धता पहले ही समाप्त कर दी है। उन्हें नौ मार्च 2026 को मूल कार्यालय में कार्यमुक्त कर दिया गया था। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में मानव संसाधन और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखने के बाद उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है।
अटैचमेंट निरस्त करने का पत्र भेजा : प्राचार्या
महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ललिता चौधरी का कहना है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को अटैचमेंट निरस्त करने का पत्र भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज में किससे काम लेना है, यह उनका आंतरिक मामला है।