फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The masses affected by measles and cold waves

Bijnor News: कोहरे और शीतलहर से ठिठुर गया जनमानस

Thu, 16 Jan 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The masses affected by measles and cold waves
बिजनौर में बुधवार में ठंड में जाती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। घना कोहरा और शीतलहर सितम ढाह रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर चलने से छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। अधिकांश स्कूलों में छात्राें की संख्या कम ही रही। उधर, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने 17 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर पठानी ने बताया विद्यालय में 120 बच्चे पंजीकृत है। ठंड के चलते मात्र 12 बच्चे स्कूल पहुंचे। यहीं के प्राथमिक विद्यालय में 120 बच्चे पंजीकृत हैं। मात्र 12 बच्चे विद्यालय पहुंचे। गजरौला अचपल जूनियर हाईस्कूल में 160 बच्चे पंजीकृत हैं। मात्र 15 बच्चे विद्यालय आए। उधर धामपुर के शिवाजी प्राथमिक विद्यालय में ठंड के चलते बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल में कुल 45 पंजीकृत छात्राओं में से मात्र 8 बच्चे ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

n पंजीकृत 117 और स्कूल पढ़ने पहुंचे 4 विद्यार्थी
नगीना। ग्राम रावलहेड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय में 117 विद्यार्थियों के सापेक्ष में बुधवार को सिर्फ चार विद्यार्थी ही पढ़ाने को पहुंचे। वरिष्ठ शिक्षक परवेज़ आदिल ने बताया कि बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए बहुत प्रयास किए गए, लेकिन बेहद ठंड व कोहरे के कारण बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकुल प्रभारी मनीष राणा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लुहारी सराय द्वितीय में 74 बच्चों में से नौ, प्राथमिक विद्यालय बिश्नोई सराय द्वितीय में 45 बच्चों में सात, प्राथमिक विद्यालय सराय मीर में 23 बच्चों में से पांच, कम्पोजिट प्राइमरी लुहारी सराय में 101 बच्चों में मात्र दस ही पहुंचे।

प्राथमिक स्कूल काजी सराय द्वितीय में 66 में से 40, प्राथमिक विद्यालय हिन्दू कटेरा में 33 बच्चों में से 22 व प्राथमिक स्कूल कस्बा द्वितीय में 29 में से 16 बच्चे ही बुधवार को स्कूल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed