फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The lovers met in the hotel during the investigation of fire extinguishers

अग्निशमन यंत्रों की जांच के दौरान होटल में मिले प्रेमी युगल

Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The lovers met in the hotel during the investigation of fire extinguishers
नगीना में एक होटल की जांच करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : BIJNOR
अग्निशमन यंत्रों की जांच के दौरान होटल में मिले प्रेमी युगल
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। लखनऊ में हुए अग्निकांड को लेकर जिले में लगातार चेकिंग चल रही है, लेकिन बुधवार को पुलिस टीम को नगीना में अजीब वाकया देखने को मिला। दरअसल, पुलिस टीम अग्निशमन की व्यवस्था को परखने होटल पहुंची तो युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई। ये प्रेमी युगल होटल में पुलिस को देखकर भागने लगे। आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनका शांतिभंग में चालान हुआ है। एसडीएम कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। होटल प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है।
बुधवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा अग्निशमन कर्मचारियों के साथ धामुपर रोड पर वर्कशॉप के पास स्थित एक होटल के अग्निशमन नियमों को जांचने पहुंचे। उनके सामने चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार अधिकारियों को देख होटल पर मौजूद काफी संख्या में प्रेमी युगल भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस ने फिर भी मौके से करीब आधा दर्जन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा शांति भंग में चालान किए गए युवकों को एसडीएम की अदालत ने हवालात भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस होटल में अक्सर प्रेमी युगलों का जमावड़ा रहता है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा होटल प्रबंधक को दिए गए नोटिस में कहा कि अग्निशमन निरीक्षण के दौरान आपके होटल का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय युवक व युवतियां थीं। नोटिस के माध्यम से कहा गया कि होटल से संबंधित कागजात आदि तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। यह भी अवगत कराएं ऐसा क्यों किया जा रहा है। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed