फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The lives of myself and others are also at risk

खुद और दूसरों की भी जोखिम में डाल रहे जान

Mon, 11 May 2020 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
The lives of myself and others are also at risk
अफललगढ़ में जिला सहकारी बैंक पर भीड़ के रूप में खड़े उपभोक्ता । - फोटो : BIJNOR
खुद और दूसरों की भी जोखिम में डाल रहे जान
विज्ञापन

बिजनौर। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंकों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार व सड़कों पर हर जगह भीड़ ही भीड़ दिखी। भीड़ को देखकर लग ही नहीं रहा था कि जिले में किसी तरह का लॉकडाउन लगा है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने सोमवार को फिर से बड़े स्तर पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया।
शनिवार और रविवार को बैंकों में छुट्टी थी। सोमवार को बैंक खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ वहां लग गई। हर बैंक के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। हालत ये रही कि लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस को सड़कों पर उतरना पड़ा। पुलिस ने कई बैंकों में जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा। बाजार व सिविल लाइन में फिर से लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ को देखकर पुलिस ने सोमवार को फिर से बड़े पैमाने पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह घरों से बाहर निकल रहे लोगों के पुलिस ने चालान काटे। साथ ही ऐसे लोगों को पुलिस ने कड़ी फटकार भी लगाई। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है। लोगों को कोरोना से अपने और अपने परिजनों के बचाव के लिए खुद भी लॉकडाउन का पालन कराना चाहिए। उनका कहना है कि प्रशासन रोज बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाएगा। सड़क पर बेवजह निकलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सख्ती से होगा लॉकडाउन का पालन
अफजलगढ़। सोमवार को दो दिन अवकाश के बाद बैंक खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन करना भूल गए। उपनिरीक्षक रवींद्र नैन पुलिसकर्मियों के साथ लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर लॉकडाउन का पालन कराने में लगे रहे। ऐसा ही हाल जिला सहकारी बैंक व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक का भी रहा। उपनिरीक्षक रवींद्र नैन ने कहा कि लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का कराया पालन
नगीना। सोमवार को बैंक शाखाओं के बाहर खातेदारों की भीड़ रही। सीओ अर्चना सिंह अपनी सरकारी गाड़ी से बैंक के बाहर से निकल रही थी तो उनकी नजर बैंक के बाहर लगी भीड़ पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रुकवा कर खुद महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत लाइन में खड़ा कराया। उधर, बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर लाइन में लगी महिलाओं ने धूप से बचने के लिए छाया में बैठ कर अपना नंबर लाइन में बने गोल घेरे में चप्पल, ईट व प्लास्टिक बोतल आदि रखकर लगाया। सोमवार को नगीना के लगभग सभी बैंकों पर खातेदारों की खासी भीड़ नजर आई।

नगीना में केनरा बैंक शाखा के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ महिलाओं को खड़ा कराती सीओ अर्चना सिंह।

नगीना में केनरा बैंक शाखा के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ महिलाओं को खड़ा कराती सीओ अर्चना सिंह।- फोटो : BIJNOR

नगीना में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर बने गोल घेरे मैं चप्पल ईट रखकर छाया में बैठी महिलाएं।

नगीना में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर बने गोल घेरे मैं चप्पल ईट रखकर छाया में बैठी महिलाएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed