फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The list of top ten defaulters of electricity will be pasted at the house of the head.

प्रधान के घर बिजली के टॉप टेन बकाएदारों की सूची होगी चस्पा

Mon, 09 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The list of top ten defaulters of electricity will be pasted at the house of the head.
प्रधान के घर बिजली के टॉप टेन बकाएदारों की सूची होगी चस्पा
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम अब बिजली के टॉप टेन बकाएदारों की सूची ग्राम प्रधानों के घर और पंचायत घर की दीवार पर चस्पा कराएगा। फिर भी बकाया जमा नहीं किया तो बकाएदारों की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर नीलामी कराने के लिए आरसी काट कर तहसील को भेजी जाएगी।
धामपुर सर्किल के विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिजली उपभोक्ता बकाया जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब निगम अधिकारी प्रत्येक गांव में पहुंच कर संबंधित गांव के टॉप टेन बाकीदारों के नामों को ग्राम प्रधान के घर के बाहर और पंचायत घर की दीवार पर अंकित करा रहे हैं। जिससे लोग शर्म के चलते बकाया भुगतान कर दें। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि बिजली का बकाया जमा नहीं किया तो उनकी चल और अचल संपत्ति को नीलाम कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन लोगों की आरसी काट कर राजस्व विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत निगम का क्षेत्र के लोगों पर लगभग 80 करोड़ रुपये का बकाया है। लगातार प्रयास के बावजूद वसूली न कर पाने पर अब विभाग ने एक प्रकार का कदम उठाया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि बदनामी और कार्रवाई से बचने के लिए लोग बकाया जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि उनकी डिवीजन के कई गांवों में टॉप टेन बाकीदारों की सूची को चस्पा कर सार्वजनिक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed