{"_id":"619a90413119d05a2a327086","slug":"the-last-farewell-to-the-young-man-with-moist-eyes-bijnor-news-mrt565783321","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सेना के जवान की मौत से मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सेना के जवान की मौत से मातम
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम छाछरी टीप के सेना के जवान मनोज कुमार। (फाइल फोटो)
- फोटो : BIJNOR
नम आंखों से दी जवान को अंतिम विदाई
छाछरी मोड़। सड़क हादसे में हुई सेना के जवान की मौत से गांव में भी मातम पसरा रहा। नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी गई। मेरठ छावनी से आए आर्मी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
रविवार को छाछरी टीप के निवासी सेना के जवान मनोज कुमार की हल्दौर चौराहे पर दुर्घटना मौत हो गई थी। मनोज कुमार 22 महार रेजीमेंट, सागर मध्य प्रदेश का जवान था। मनोज को ढाई महीने का अवकाश पूरा करने के बाद दो दिसंबर को लेह लद्दाख में वापस जाना था। मनोज अपने साले विशाल के संग रविवार को साली की शादी के लिए कार्ड बांटने के लिए निकले थे। शाम के समय हल्दौर चौराहे पर ट्राले की टक्कर से घायल हो गए थे। डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया और विशाल को एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में इलाज के लिए भर्ती कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जवान मनोज का शव गांव पहुंचा तो सैकड़ों ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। मनोज के शव को मेरठ से आए आर्मी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
वहीं भाई मिथुन ने मुखाग्नि दी। मनोज की पत्नी राखी एवं माता कुसुम का रो-रो कर बुरा हाल था। मनोज की शादी तीन वर्ष पूर्व चांदपुर के पास गांव हरपुर से हुई थी। अंतिम यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक पति एवं भाजपा नेता मौसम चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार राठी, प्रिंस चौधरी आदि भी शामिल हुए।

बिजनौर के ग्राम छाछरी टीप के सेना के जवान मनोज कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देते सेना के जवान।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन