फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The land acquired for four lane highway is being taken into possession.

Bijnor News: फोरलेन हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन पर लिया जाने लगा कब्जा

Fri, 03 May 2024 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
The land acquired for four lane highway is being taken into possession.
- मेरठ के बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे को किया जाना है फोरलेन
विज्ञापन

- इसी महीने चालू हो जाएगा फोरलेन में तब्दील करने का काम
- हाईवे निर्माण के लिए किया गया है करीब 225 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। मेरठ के बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने के लिए अधिग्रहण की गई जमीनों पर कब्जा लिया जाने लगा है। हाईवे निर्माण कंपनी ने कब्जा लेकर मिट्टी डालने का काम चालू कर दिया है। दरअसल, इस पूरे प्रोजेक्टर के लिए करीब 225 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। कब्जा लेने के साथ साथ इसी महीने निर्माण चालू कर दिया जाएगा।
मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जाना है। पहले चरण में मेेरठ के बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक निर्माण शामिल था, जोकि अब पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे को फोरलेन किया जाना है। दरअसल उक्त हिस्से को पहले चरण में हस्तिनापुर वन्य जीव अभयारण्य होने की वजह से नहीं बनाया जा सका था। इसके लिए वन मंत्रालय से एनओजी जरूरी थी। अब एनओसी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि एनओसी मिलने से पहले ही जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा था। अब अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लेने का काम चालू कर दिया है। साथ ही सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालकर आधार भी तैयार किया जा रहा है। बहसूमा की ओर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इतना ही नहीं इसी महीने सड़क का निर्माण भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गंगा नदी पर बनेगा ढाई किलोमीटर लंबा पुल

फिलहाल बिजनौर बैराज से हाईवे का ट्रैफिक गुजर रहा है। उधर, फोरलेन के प्रोजेक्ट में गंगा नदी पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। गंगा नदी पर करीब ढाई किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। बता दें कि ढाई किलोमीटर की इस दूरी में गंगा नदी का पुल समेत एलिवेटेड रोड भी शामिल है। पुल बनने के साथ ही बिजनौर बैराज से ट्रैफिक की आवाजाही बंद हो जाएगी।इसके साथ साथ बिजनौर में बाईपास का भी निर्माण होना है। बाईपास बन जाने की वजह से बिजनौर में चक्कर रोड पर वाहनों का दबाव नहीं रहेगा। बिजनौर बैराज के माउंट लिट्रा स्कूल के पास से बाईपास शुरू होकर नजीबाबाद मार्ग पर पेदा गांव के पास निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरठ से नजीबाबाद तक 94 किलोमीटर लंबा हाईवे है, जिसके लिए सवा दौ सौ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। अब बहसूमा से बिजनौर के बीच निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लेने का काम चालू कर दिया गया है।
...संजीव वाजपेयी, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed