फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The killing of a monk in the domination of living in the crematorium

श्मशान घाट में रहने के वर्चस्व में साधु की हत्या

Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The killing of a monk in the domination of living in the crematorium
श्मशान घाट में रहने के वर्चस्व में साधु की हत्या
विज्ञापन

नहटौर। गांव कासमपुर लेखराज के श्मशान घाट पर रहने के वर्चस्व को लेकर एक महिला के रूप में रहने वाले साधु ने दूसरे साधु पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
गांव कासमपुर लेखराज के श्मशान घाट पर महारानी उर्फ फूल सिंह देखभाल के लिए रहता था। फूल सिंह महिला का रूप धारण किए रहता है। इसलिए उसे महारानी कहा जाता है। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व नांगल सोती क्षेत्र के गांव ईनामपुरा निवासी भोलेनाथ भी श्मशान घाट पर आकर रहने लगे। दोनों में श्मशान घाट पर रहने को लेकर विवाद चल रहा था। श्मशान घाट पर आने वाले शवों के परिजनों की ओर से कुछ पैसे दिए जाते है। इन्हीं पैसों को लेकर दोनों में रहने के लिए वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पूर्व में दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान महारानी ने नुकीली सरिया भोलेनाथ के सीने में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी महारानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed