फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of the poor condition of the regional Shri Gandhi Ashram Central Warehouse will be raised in the House: Chandrashekhar

सदन में उठेगा क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम केंद्रीय वस्त्रागार की बदहाली का मुद्दा : चंद्रशेखर

Tue, 30 Sep 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The issue of the poor condition of the regional Shri Gandhi Ashram Central Warehouse will be raised in the House: Chandrashekhar
धामपुर। गांव जैतरा में स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम केंद्रीय वस्त्रागार की बदहाली के मुद्दे को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद सदन में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी धामपुर का केंद्रीय वस्त्रागार छह करोड़ के कर्जे में डूबा है। सरकारें विभाग के अधिकारियों के शोर मचाने पर भी ध्यान नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन

सांसद चंद्रशेखर से मंगलवार को वार्ता के दौरान अमर उजाला में 30 सितंबर अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर्ज में डूबा जैतरा का क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम केंद्रीय वस्त्रागार खबर का संज्ञान में लेते हुए कहा कि दो दशक पहले यहां के वस्त्रागार में आठ से 10 करोड़ का वार्षिक टर्न ओवर होता था। जो सरकारों की अनदेखी के कारण अब घटकर एक करोड़ से नीचे पहुंच चुका हैं। उपक्रम कर्मचारियों का पिछले कई महीने से वेतन रुका है। वह मामले को सदन में उठाएंगे। उधर विधायक अशोक राणा ने भी प्रदेश के सीएम से इस मामले में संपर्क कर उपक्रमों की बदहाली को दूर कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन



जीएसटी के छह लाख जमा न होने पर जारी हो चुका था नोटिस

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम केंद्रीय कार्यालय देहरादून के मंत्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि पिछले दिनों जीएसटी की छह लाख की रकम जमा न होने पर नोटिस जारी हो गया था। कमेटी ने जैसे- तैसे कर रकम को जमा कर पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय कमेटी देहरादून नहीं दे रही ध्यान : व्यवस्थापक

जैतरा के केंद्रीय वस्त्रागार व्यवस्थापक विजयमल का कहना है कि दो दशक पहले तक स्थित संतोषजनक थी। पर अब हालत अच्छी नहीं है। वस्त्रागार में रखे तौल कांटे, चरखे व अन्य सामान खराब हो गए हैं। जंग लगने से गल चुके हैं। क्षेत्रीय कमेटी कोई ध्यान नहीं दे रहीं। अन्य कामगारों ने बताया कि यह उपक्रम 125 साल पुराना है। 1920 में इसकी स्थापना हुई थी। यह उपक्रम करीब पांच बीघा क्षेत्रफल में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed