{"_id":"641212545cf7cf2f920967f4","slug":"the-issue-of-payment-of-arrears-of-sugarcane-price-looms-large-on-kisan-diwas-bijnor-news-c-14-1-155006-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - किसान दिवस में छाया बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - किसान दिवस में छाया बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा
Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में किसान दिवस में किसानों को संबोधित करते सीडीओ पूर्ण बोरा।
- विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
फोटो-05
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विकास भवन के सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों ने बिलाई चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने व बिजली की जर्जर लाइन, ट्रांसफार्मरों का तेल चोरी का मुद्दा उठाया। साथ ही टूटी सड़कों को पुनर्निर्माण कराने की मांग की।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने अफसरों को निर्देश दिए कि वह किसानों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ करें। उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता व गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह रोस्टर के हिसाब से ग्रामों में विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। जर्जर तार व टूटे खंभे सही करने, जर्जर पुल एवं सड़कों की मरम्मत कराने, बिजली मीटर ठीक कराने की मांग की। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, हरज्ञान सिंह आदि अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।