फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of FIRs lodged against farmer leaders will be raised at the Chintan Shivir.

Bijnor News: चिंतन शिविर में गूंजेगा किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का मुद्दा

Mon, 01 Jun 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The issue of FIRs lodged against farmer leaders will be raised at the Chintan Shivir.
धामपुर। भाकियू लोक शक्ति के जिला प्रचार मंत्री घनश्याम पांडे ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से दो किसान नेताओं सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी का मुद्दा हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर गूूजेंगा।
विज्ञापन

जिला प्रचार मंत्री रविवार को बताया कि जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बुरी तरह से गड़बड़ा रही है। सुधार के लिए पांच मई को संगठन ने धामपुर में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय विनोद कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन सुधार न होने पर 25 मई को कार्यकर्ताओं ने गांव सरकड़ा के बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन के बाद तालाबंदी की तो किसानों पर उल्टा केस बनाने और अपनी नाकामी को छिपाने के लिए निगम कर्मियों से 14 गांवों की बिजली कटवा दी। बाद में अधिशासी अभियंता ने दो किसान नेताओं घनश्याम पांडे और ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता से वार्ता कर मामले को निपटने के प्रयास में गए थे तो उनके द्वारा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया। जब बात नहीं बनी तो कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और झूठे मुकदमे को खत्म करने की मांग की गई। बताया कि संगठन की ओर से तीन जून से लेकर पांच जून तक हरिद्वार में चौधरी चरण सिंह किसान घाट पर अखिल भारतीय स्तर का चिंतन शिविर आयोजित हो रहा है। इस मामले को जिला संगठन की ओर से शिविर में उठाया जाएगा। वहीं पर महापंचायत कर आंदोलन का भी रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed