{"_id":"690b9d86712f71230903434c","slug":"the-injured-woman-also-died-after-her-husband-died-in-the-accident-bijnor-news-c-27-1-bij1007-164439-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हादसे में पति की माैत के बाद घायल महिला ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हादसे में पति की माैत के बाद घायल महिला ने भी दम तोड़ा
Thu, 06 Nov 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
कादराबाद। बीते शुक्रवार को रेहड़ गुरुद्वारे के पास दुर्घटना में घायल हुई भिक्कावाला निवासी सर्वजीत कौर (38) की भी पांच दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके पति गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माता-पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव भिक्कावाला निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई गुरदीप सिंह अपनी पत्नी सर्वजीत व एक छोटे बेटे सोनू के साथ बाइक से किला खेड़ा गया था। वहां से वह अगले दिन वापस आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव रेहड़ में अन्य वाहन से बचने के प्रयास में बाइक दूसरे वाहन से जा टकराई। दुर्घटना में गुरदीप (40) की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसकी पत्नी सर्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बताया कि गुरदीप मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
दंपती की मौत के बाद से उनके दो बेटी सिमरन कौर, निर्मल कौर, बेटा सुखदेव सिंह का बुरा हाल है। बड़ा भाई शादीशुदा है, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं है। अब गुरदीप के बच्चों की जिम्मेदारी उसी पर आ गई है।