फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The industrial unit will also pay tax to the District Panchayat

औद्योगिक इकाई भी देगी जिला पंचायत को टैक्स

Sat, 03 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The industrial unit will also pay tax to the District Panchayat
औद्योगिक इकाई भी देगी जिला पंचायत को टैक्स
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की औद्योगिक इकाई जिला पंचायत को कोई टैक्स नहीं देती थी। ग्रामीण क्षेत्रों में इकाई होने का हवाला देकर ये टैक्स देने से हाथ खड़े कर देेती थीं। सरकार के फैसले के बाद अब ये इकाइयां टैक्स देने को मजबूर होंगी। जिला पंचायत के क्षेत्र में छोटी-बड़ी एक हजार से ज्यादा इकाइयां आती हैं।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में यूपीएसआईडीसी व जिला पंचायत द्वारा वसूले जाने वाले दोहरे कराधान की समस्या के निराकरण में निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत की सीमा के भीतर आने वाले औद्योगिक क्षेत्र से वसूले जाने विभिन्न यूजेज चार्ज, एक अलग खाते में जाम किए जाएं। 60 प्रतिशत धनराशि का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र के भीतर नागरिक सुविधा की पूर्ति के लिए किया जाए। 40 प्रतिशत धनराशि का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र से बाहर किया जाए। सरकार के इस निर्णय से जिला पंचायत के अधिकारी गदगद हैं। जिले में छोटे से बड़ी एक हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें से कोई भी इकाई जिला पंचायत को टैक्स नहीं देती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला पंचायत की ओर से कुछ इकाइयों पर 22 लाख का टैक्स लगाया गया तो उद्यमी मुख्यमंत्री के पास पहुंच गए। कहा कि उनकी इकाइयां ग्रामीण क्षेत्र में हैं। वह टैक्स नहीं दे सकते। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से कहा था कि ग्रामीण क्षेत्र में जब जिला पंचायत सड़क बनवा सकती है तो औद्योगिक इकाइयां टैक्स क्यों नहीं दे सकतीं। इसके बाद भी जिले की इकाइयों ने टैक्स नहीं दिया था। सात लाख रुपये बड़ी मुश्किल से जमा किए थे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा के मुताबिक कोई भी इकाई टैक्स नहीं देती थी। अब सरकार के निर्णय से ये टैक्स देंगी। इससे जिला पंचायत को फायदा होगा। इस पैसे से विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed