फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The indefinite sit-in protest of the village heads continued for the second day

Bijnor News: ग्राम प्रधानों का दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Fri, 05 Jul 2024 04:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
The indefinite sit-in protest of the village heads continued for the second day
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा में स्थित टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे क
बिजनौर, नजीबाबाद। ग्राम प्रधानों ने खंड विकास कार्यालय पर दूसरे दिन भी तालाबंदी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान संघ ने किसानों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न बंद होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रशांत चौधरी, राहुल हुड्डा, सतविंदर सिंह पोप, मो.जाकिर अंसारी, मो.मुस्तफा, हिमांशु राजपूत, नरवेल सिंह, मरगूब अहमद, खुर्शीद अहमद, धीर सिंह, राजवीर सिंह, सुरेश रवि, मनोज कुमार आदि प्रधानों ने वर्ष 2021-22 के मनरेगा कार्याें के आडिट के बाद जारी कारण बताओ और रिकवरी नोटिस को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ कार्यालय से आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न योजना के कार्याें को ग्राम प्रधानों के संज्ञान में लाए बिना कराने के बाद भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को भी बीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी जारी रहने के कारण कार्यालय का कामकाज ठप रहा। कोतवाली ब्लॉक में नीति आयोग की टीम पहुंचने की सूचना पर प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधान दो बसों में सवार होकर कोतवाली ब्लॉक पहुंंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
तकनीकि सहायकों ने ग्राम प्रधानों को दिया समर्थन
नजीबाबाद। तकनीकि सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविचंद्रा, अरुण पाल सिंह, अतुल हल्द्वानी, ओमप्रकाश, विनोद कुमार, सुशील कुमार ने ग्राम प्रधान संघ को समर्थन का ज्ञापन सौंपा। तकनीकि सहायकों ने मनरेगा कार्यों से संबंधित ऑडिट के बाद ग्राम प्रधानों को जारी किए गए नोटिसों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्राम प्रधानों के आंदोलन जारी रहने तक कामकाज ठप रहने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed