फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The idol of Mata Sherawali was damaged in Rafipur.

Bijnor News: रफीपुर में माता शेरावाली की मूर्ति क्षतिग्रस्त की

Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The idol of Mata Sherawali was damaged in Rafipur.
स्योहारा। ग्राम रफीपुर स्थित एक मंदिर में सोमवार सुबह माता शेरावाली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। किसी असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए माता शेरावाली की मूर्ति के हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और रोष जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को ठीक कराया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ग्रामीण और श्रद्धालु रोजाना की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर क्षतिग्रस्त मूर्ति पर पड़ी। देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

रफीपुर गांव स्थित मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मूर्ति को सही करा दिया गया है। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed